भाजपा जिला उपाध्यक्ष व महामंत्री द्वारा पाकिस्तान का फूंका पुतला

खबर शेयर करें

स्लग : पाकिस्तान का फूंका पुतला
रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर
एंकर : बाजपुर के बेरिया तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पाकिस्तान के विदेश मंत्री से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की बात कही। बता दें कि बाजपुर के रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ता नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कमल भट्ट के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहे गए अपशब्दों पर नाराजगी व्यक्त की और बेरिया तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कमल भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला चुका है। यही कारण है कि अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो गलत बयानबाजी पर उतारू हो गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिलावल भुट्टो द्वारा दिए गए, बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं और देश की जनता में खासा आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते आज पाकिस्तान का पुतला फूंका गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
बाइट : कमल भट्ट ………… जिला उपाध्यक्ष, भाजपा
बाइट : विकास गुप्ता …………. जिला मंत्री, भाजपा