(बिहार )एक बार फिर खाकी हुई शर्मसार! पति को ढूंढते हुए पहुंची महिला, दारोगा और मुखिया ने बंधक बनाकर किया रेप

खबर शेयर करें

खाकी हुई शर्मसार! पति को ढूंढते हुए पहुंची महिला,दारोगा और मुखिया ने बंधक बनाकर किया ग़लत काम

महिला का आरोप है कि बंधक बनाकर 8 दिनों तक दारोगा ने मुखिया के साथ मिलकर उसके साथ ग़लत काम किया। इतना ही नहीं उसके पति से 2 लाख रुपये रंगदारी भी वसूली। मिली जानकारी के मुताबिक पति को ढूंढते हुए महिला अंबेडकरनगर (उत्तर प्रदेश) से टेढ़ागाछ (किशनगंज, बिहार) पहुंची थी।

वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी थानेदार नीरज कुमार निराला और मुखिया मनोज कुमार यादव फरार है। FIR के मुताबिक महिला पति को ढूंढते हुए टेढ़ागाछ थाना प्रभारी (किशनगंज) नीरज कुमार निराला के पास पहुंची। दारोगा ने उसके पति को ढूंढने का भरोसा देते हुए झांसे में लेकर अपने आवास पर ले गया।

नीरज कुमार निराला (दारोगा) ने मनोज यादव (मुखिया, डाक पोखर) को अपने आवास पर बुलाया और ग़लत काम किया। महिला के साथ गलत काम करने का सिलसिला 8 दिनों तक जारी रहा, वहीं शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही बतर्न और कपड़े भी धुलवाए। महिला को चुप रहने के लिए दोनों आरोपी लगातार धमका रहे थे।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसे छोड़ने के एवज़ में उसके पति से 2 लाख रुपये की रंगदारी भी वसूली गई है। पैसे लेने के बाद दारोगा ने ट्रेन से उत्तर प्रदेश भेज दिया। महिला ने डॉ. इनामुल हक मेंगनू (किशनगंज एसपी) के पास मामले की शिकायत की।

महिला द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप पर किशनगंज एसपी इनामुल हक ने जांच बैठाई, जो कि सही पाए गए। दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मुखिया और दारोगा की गिरफ्तारी के निर्देश भी दिया है। SIT का गठन किया करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, दुष्कर्म सहित कई दूसरे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

More News Updates