विधानसभा चुनाव से पहले यह असामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल बिगाड़ने की की गई कोशिश

खबर शेयर करें

रूद्रपुर। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रूद्रपुर में असमाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की घृणित कोशिश की है। श्याम टाकीज रोड पर आज सुबह गाय और बछड़े का कटा हुआ शव मिलने पर भाजपा सहित हिंदु संगठनों के लोग भड़क उठे उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया और इस घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए चैबीस घंटे का अल्टीमेटम दिया। जानकारी के मुताबिक श्याम टाकीज रोड पर गगन ज्योति बारात घर के पास आज सुबह एक गाय और बछड़े का कटा हुआ शव होने की सूचना किसी ने 112 पर पुलिस को दी। जिससे पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। जब तक तक पुलिस मौके पर पहुंची वहां पर भीड़ जुटने लगी। घटना की जानकारी कुछ ही देर में पूरे शहर में आग की तरह फैल गयी। सूचना मिलने पर विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, बिट्टू शर्मा, संजय ठुकराल के साथ ही गो रक्षा दल के विराट आर्य, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा मीना शर्मा समेत भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गये।

गुस्साये लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल और शिव अरोरा ने पुलिस अधिकारियों से घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने कहा। विधायक ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि तुरंत आस पास के सीसी कैमरों की पुफटेज खंगालकर घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार किया जाये। उन्होंने कहा कि जानबूझकर असमाजिक तत्वों ने चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले जल्द नहीं पकड़े गये तो उग्र आंदोलन किया जायेगां गुस्साये लोगों ने घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए चैबीस घंटे का अल्टीमेटीम दिया। भीड़ को पुलिस अधिकारियों ने समझाबुझाकर शांत करने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस अधिकारियों के साथ भी प्रदर्शनकारियों की नोंक झोंक हुई। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुयी थी। तनाव के चलते मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं पुलिस ने घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।