बाजपुर कांग्रेस ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली

खबर शेयर करें

स्लग : कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा
रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर

एंकर : बाजपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत प्रदेश के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पूर्ण होने पर कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर उत्तराखंड में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस की तिरंगा यात्रा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय से शुरू हुई। इस दौरान प्रदेश के तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही तिरंगा यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने ब्लॉक कार्यालय में बने शहीद स्मारक और भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 75 मीटर के राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली तिरंगा यात्रा में भारत माता की झांकी भी देखने को मिली। इस दौरान तिरंगा यात्रा के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने भारत में फूट डालकर राजनीति की थी उसी तरह आज केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता के लालच में लगातार देश विरोधी काम कर रही है उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने और सरकार द्वारा किए जा रहे जन विरोधी कार्यों को जनता के सामने लाने के लिए कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

बाइट : यशपाल आर्य …………… नेता प्रतिपक्ष