बाजपुर ब्रेकिंग–प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य की चाणक्य राजनीति के आगे कमजोर हुई बसपा”इस मजबूत बसपा नेता ने पार्टी को कहा अलविदा”अब भाजपा के लिए करेंगे काम-(पढ़े पूरी खबर)

खबर शेयर करें

(मुकेश कुमार)—बाजपुर – भाजपा अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य की सधी हुई चुनावी रणनीति ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया लिया है चुनाव से ठीक पहले यहां ऊधम सिंह नगर जिले की बाजपुर विधानसभा में अनुसूचित समाज में अपना विशेष पकड़ रखने वाले बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय पाल जाटव को भाजपा सदस्यता दिलाई है।
बताते चले कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे विजय पाल जाटव ने बसपा छोडकर भाजपा का दामन थाम लिया है उनके साथ सेंकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है, सभी को भाजपा अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने सदस्यता दिलाई।


वही विजय पाल जाटव को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने एक तीर से कई निशाने साधते हुए कहा कि एक ओर भाजपा को मजबूती प्रदान की है वही अनुसूचित समाज को अपना पारंपरिक वोट समझने वाली काँग्रेस के गड़ में बड़ी सेंधमारी की है, जिसका फायदा सीधे तोर पर अनुसूचित मतदाताओं के माध्यम से भाजपा को होता दिखाई दे रहा है।
बताते चले कि आज देर शाम भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के जनसंपर्क अभियान में पहुंचे भाजपा अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य की अगुवाई में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा की सहमति पर बसपा नेता एंव 2022 में हुऐ विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे विजय पाल जाटव अपने सेकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए है जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विजय पाल जाटव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धीमी की निति और कार्यशैली को देखकर भाजपा में शामिल हुए है उन्होंने कहा कि मैं अब हमेशा भाजपा के साथ रहूंगा तथा पार्टी के लिए दिन रात काम करूँगा उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अच्छे वोटों से जिताएंगे। उन्होंने कहा कि देश में मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा अनुसुचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष उधम सिंह नगर महेंद्र वाल्मिकी, जिला महामंत्री मोहन दिवाकर, नरेंद्र कुमार, चरनजीत सिंह, मोहित सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे