बाजपुर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

खबर शेयर करें

स्लग- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में निकाली तिरंगा यात्रा।
रिपोर्ट-विशेष शर्मा
स्थान- बाज़पुर
एंकर :बाजपुर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज गुरुद्वारा साहिब से भगत सिंह चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। बता दें कि आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली । इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं कि पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र बेदी के नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब से भगत सिंह चौक तक ध्वज यात्रा निकाली गई । इस दौरान सभी पार्टी कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए जहाँ तिरंगा एवं मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के ज़िला प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में आज उत्तराखंड की सभी विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है एवं हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम का आगाज़ किया जा रहा एवं 15 अगस्त तक यह कार्यक्रमH चलेगा।
बाइट : दीन दयाल…………….. ज़िला प्रवक्ता आम आदमी पार्टी संपादक ब्यूरो विनोद कुमार अग्रवाल