बाबा की ‘पाप लीला’: महंत ने होटल में नाबालिग को पहले पिलाई शराब, फिर उसके साथ की दरिंदगी

खबर शेयर करें

मध्यप्रदेश के रीवा से एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक महंत ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। ये घटना शहर के सबसे पॉश इलाके राजनिवास (सर्किट हाउस) में हुई। बताया जा रहा है कि किशोरी को महंत की जान-पहचान का हिस्ट्रीशीटर बदमाश लेकर आया था, उसे कहा गया था कि महंत लड़की के सारे काम बना देगा।
इसके बाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश उसके एक साथी के साथ सर्किट हाउस में किशोरी को लेकर आया, जहां पहले किशोरी को शराब पिलाने की कोशिश की गई। फिर गुंडा और उसका साथी रूम का दरवाजा बंद कर निकल गए और महंत ने ये वारदात की।

महंत ने गलत काम करने के बाद अपने चेलों से उसे घर छोड़ आने को कहा। हिस्ट्रीशीटर ने उसे धमकाया कि किसी को कुछ नहीं बताना। सर्किट हाउस के बाहर उसकी जान-पहचान वाले मिल गए। उन्होंने उसे आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद वह सतना चली गई। 29 मार्च की शाम पिता के साथ रीवा के सिविल थाने पहुंचकर केस कराया।

बताया जा रहा है कि 28 मार्च की शाम आरोपी एनेक्सी भवन रूम नंबर-4 में ठहरा हुआ था। वहां रूम हिस्ट्रीशीटर के नाम पर ही बुक था। बता दे कि आरोपी महंत श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य व पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का शिष्य है।

इधर, ASP शिवकुमार वर्मा के अनुसार इस मामले में 4 आरोपी बनाए गए हैं। पहला आरोपी महंत सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी और दूसरा विनोद पांडेय है। दो आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक संदेही को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। महंत फरार है। विनोद पांडेय हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह हाल ही में जेल से बाहर आया है। खबर सोशल मीडिया से