प्रेमी समझकर दे बैठी थी दिल, डेटिंग पर खुला राज, प्रेमी भी निकला लड़की तो उड़े होश

खबर शेयर करें

जब आप किसी से प्यार करने लगे। उसके साथ डेटिंग पर जाने का मन बना चुके हैं। घूमने जाते समय अचानक पकड़े जाने के बाद आपको पता चले कि जिसे आप प्यार करते हैं, वह लड़का नहीं, एक लड़की है तो प्रेमिका के दिल पर क्या बीतेगी। आगरा में अजब प्रेम की गजब कहानी का ऐसा ही किस्सा सामने आया। करीब एक महीने पहले किशोरी की एक किशोर से मुलाकात हुई। वह उससे प्रेम करने लगी। दोनों आपस में बात करने लगे। सोमवार को किशोरी को प्रेमी के साथ डेटिंग पर जाना था। जिसकी भनक किशोरी की बहन को लगने पर उसने घर में शिकायत कर दी। किशोरी को रास्ते में प्रेमी के साथ स्वजन ने पकड़ लिया। उसे लेकर थाने आ गए।

मामला लोहामंडी थाना क्षेत्र का है। किशोरी की मां दूसरों के यहां काम करती है। किशोरी की बस्ती में एक लड़का आता था। वह अक्सर किशोरी की ओर देखता और उससे बात करने का प्रयास करता। किशाेरी ने लड़के की ओर ध्यान नहीं दिया।एक दिन लड़के ने उसके घर के सामने कागज का एक टुकड़ा फेंक दिया। किशोरी ने उसके जाने के बाद कागज उठाकर देखा। जिसमें लड़के का मोबाइल नंबर लिखा था। जिस पर किशोरी ने उसके नंबर पर फोन किया।

जिसके बाद दोनों के बीच आपस में बातचीत होने लगी। एक दूसरे से दोस्ती हो गई। किशोरी उससे प्यार करने लगे। सोमवार को दोनों ने डेटिंग पर जाने का फैसला किया था। दोनों के बीच जिस समय इसकी बातचीत हो रही थी। किशोरी की बहन ने इसे सुन लिया। उसने इसकी जानकारी परिवार के लोगों काे दी। उन्होंने किशोरी को उसके प्रेमी व दोस्त के साथ बीच रास्ते में पकड़ लिया। तीनों को लेकर थाने आ गए।

यहां पर किशोरी ने बताया कि वह लड़के से प्यार करती है। दोनों की उम्र काे देखते हुए उनके स्वजन को थाने पर बुलाया। प्रेमी की मां ने बताया कि वह लड़का नहीं, लड़की है। जब किशोरी को पता चला कि वह जिस दिल दे बैठी है, उसका प्रेमी लड़का नहीं है। वह भी उसी की तरह एक लड़की है तो उसके होश उड़ गए। वह स्वजन और पुलिस के सामने ही प्रेमी बनी लड़की से भिड़ गई। किशोरी का कहना था कि वह उसे धोखा दिया है, प्रेमी ने अपने लड़की होने की बात उससे छिपाई। वह लड़का बनकर उससे प्यार करती रही।

पुलिस को करनी पड़ी काउंसलिंग

इंस्पेक्टर लोहामंडी देवेंद्र शंकर पांडेय और थाने की महिला कांस्टेबिल ने किशोरी और उसकी प्रेमी का रोल करने वाली लड़की की काउंसलिंग की। प्रेमी ने बताया कि वह पढाई कर रही है। जिस पर दोनों को लड़कियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर कैरियर बनाने की कहा। वहीं दोनों के माता-पिता को भी पुलिस ने समझाया कि बच्चों से जो गलती हुई है, उसे माफ कर दोनों के साथ प्यार से पेश आएं। दोनों बच्चों को उनके अभिभावकों की सुपुर्दगी में दे दिया।

बचपन से लड़कों के कपड़े पहने, उन्हीं के स्टाइल में रहने का शौक

प्रेमी बनी लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि वह उसके पहनावे को लेकर वह खुद भी परेशान हैं। कई बार उसे समझा चुकी हैं। मगर,उनकी बेटी लड़कों की तरह जींस और टी शर्ट पहनती है। कई बार उसे लड़कियों के कपड़े पहनने की कहा, लेकिन वह उसे पंसद नही है। उनकी बेटी लड़कों की तरह अपनी हेयर स्टाइल रखती है। जिसे लेकर कई बार उसे समझाया गया।

दोस्त से कराता था बात

किशोरी का प्रेमी बनने पर लड़की को आशंका थी कि उसका भेद खुल सकता है। किशोरी को मोबाइल पर बातचीत के दौरान उसकी आवाज से शक हो सकता है। जिसके चलते वह किशोरी का फोन आने पर अपने दोस्त से उसकी बात कराता था। जिससे कि किशोरी को यह शक न हो सके कि वह लड़की है।