एक और संत का चोला उतरा आसा राम बापू से भी ज्यादा खतरनाक है ये महंत, लड़कियों संग करता था ऐसी दरिंदगी जानकर रूह कांप जाएगी

खबर शेयर करें

आसाराम बापू से भी ज्यादा खतरनाक एक ढोंगी बाबा का पर्दाफाश हुआ है, नाम है सरजू दास। एसिड से हमला करने और दुष्कर्म के आरोपी सरजू दास को राजस्थान पुलिस ने बुधवार को अरेस्ट कर लिया है। ये बाबा यूपी, राजस्थान में कई आश्रमों का महंत है।

ढोंगी बाबा सरजू दास अरेस्ट भले ही अब हुआ है मगर उसका नाता विवादों से पुराना रहा है। महंत सरजू दास डांग के हनुमान मंदिर घोड़ास के साथ साथ अयोध्या और महाराष्ट्र के पांच आश्रम का हेड भी है। पुलिस ने बताया कि महंत आश्रम में कुकृत्य करता था। इसके पर्याप्त सबूत भी मिले हैं। बाबा के भेष में महंत सरजू दास आश्रम में अवैध कार्य करता था।

आपको बता दें कि महंत सरजू दास के विरूद्ध 6 दिसंबर को एक महिला ने एसिड अटैक का केस दर्ज करवाया था। तत्पश्चात, उसी की नाबालिक लड़की ने दुष्कर्म और यौन शोषण का केस दर्ज करवाया गया है। एसिड अटैक में तो पुलिस को साक्ष्य नहीं मिले। मगर यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के मामले में जांच अधिकारियों के हाथ सबूत लगे हैं।

More News Updates