नोटों के बंडल पर सुलाकर बनाया अश्‍लील वीडियो, लड़की को बाबा तक पहुंचाने वाली महिला गिरफ्तार

खबर शेयर करें

किशोरी को फरीदाबाद भेजने वाली महिला गिरफ्तार बाबा की पहचान में जुटी पुलिस। राजीवनगर थाने में दो नामजद व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज। पीडि़ता की हुई मेडिकल जांच। बयान दर्ज दो नंबर का डिटेल खंगाल रही है पुलिस
घर में पैसों की बारिश होने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर किशोरी के साथ दो दिनों तक फरीदाबाद में दुष्कर्म मामले में राजीव नगर थाने की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान राजीव नगर निवासी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। आरोप है कि उक्त महिला के कहने पर ही किशोरी पूजा-पाठ के लिए बाबा तक पहुंची थी। राजीव नगर थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि पीड़‍िता के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपित बाबा सहित अन्य की पहचान की जा रही है। छानबीन के बाद पुलिस की एक टीम फरीदाबाद जाएगी।

पीड़‍िता ने पुलिस को दिया तीन मोबाइल नंबर

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। राजीव नगर की एक दोस्त की परिचित महिला ने उसे बाबा के बारे में बताया था। उसने ही कहा था कि बाबा के पास पूजा करवाने के बाद घर में रुपयों की कमी नहीं होगी। वह और उसके साथ एक अन्य लड़की उसके झांसे में आ गई और फिर ट्रेन से मुगलसराय गई। जहां सात आठ अन्य लोग पहुंच गए। उसे फरीदाबाद बाबा तक ले जाया गया। वहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। उसके साथ दो दिनों तक दुष्कर्म हुआ। पीड़‍िता ने पुलिस को तीन मोबाइल नंबर दिया है, जिससे आरोपित उससे संपर्क कर रहे थे। पुलिस तीनों नंबर का काल डिटेल निकाल रही है। इसमें एक आरोपित बाबा का नंबर भी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सोमवार से ही उन नंबर का डिटेल पता किया जा रहा है, लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिली है। इसमें एक नंबर फर्जी आईडी पर लिया गया है।

नोटो का बंडल रख बनाया वीडियो

पीड़‍िता की मानें तो फरीदाबाद में जिस बाबा के पास उसे ले जाया गया था वह एक मकान में रह रहा था। घर के अंदर पूजा स्थान बना हुआ था। उसे पूजा के नाम पर वहां बैठाया गया और प्रसाद खिलाया गया। प्रसाद में नशीला पदार्थ मिला गया था। उसके साथ वहां दो दिनों तक दुष्कर्म हुआ। आरोपित ने नोटों का बंडल रख उसका अश्‍लील वीडियो भी बना लिया था। दो दिनों तक आरोपित बाबा के पास रखने के बाद उसे वापस बनारस लाया गया। किसी तरह वह भागकर वापस पटना पहुंची।

चेन बनाकर गरीब लड़कियों तक पहुंच रहा गिरोह

केस दर्ज करने और आरोपित महिला से पूछताछ के बाद अब पुलिस बनारस में मिलने वाले युवक और आरोपित बाबा की पहचान में जुट गई है। तकनीकी अनुंसधान और अन्य छानबीन कर फरीदाबाद के उस ठिकाने तक पहुंचेगी, जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि इस गिरोह में कई लोग शामिल है, जो गरीब लड़कियों तक पहुंचते है और उन्हें झांसा देकर आरोपित बाबा तक पहुंचा रहे हैं। जहां इनके साथ गलत होता है और फिर डरा धमका देह व्यापार की दलदल में धकेल देते है सोशल मीडिया

More News Updates