लालकुआं ब्रेकिंग-बर्षो से शहर में अध्यक्ष पद बरकरार काग्रेंस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह के इस्तीफे के बाद नाराज काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी”शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार”लम्बे समय से हो रही थी स.गुरदीप सिंह को हटाने की मांग”अब भुवन पाडे होगें काग्रेंस के नये नगर अध्यक्ष”-(पढ़े पूरी खबर)

खबर शेयर करें

(मुकेश कुमार)–लालकुआं लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी में मची भगदड़ व लालकुआं नगर कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब लालकुआं नगर कांग्रेस को सक्रिय करने का जिम्मा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भुवन पांडे को जिला अध्यक्ष ने सौंप दिया है।इधर भुवन पांडे को शहर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र के युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।


बताते चलें कि लालकुआं नगर सहित इसके आसपास के कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले लम्बे समय से जिला कांग्रेस पार्टी से लालकुआं नगर का अध्यक्ष बदलने की मांग करते आ रहे थे। क्योंकि पार्टी कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष के कार्यकाल से काफी नाराज थे। इससे पार्टी में धीरे-धीरे कार्यकर्ताओं की भारी कमी आने लगी। लेकिन आज नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने खुद ही अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तक से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद पार्टी से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं में खुशी जताई है।


इधर आज दोपहर को लालकुआं के युवा और तेज तर्रार कांग्रेस जिला महामंत्री भुवन पांडे को स्वराज आश्रम में शहर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर जिलाअध्यक्ष राहुल छिमवाल ने इसकी घोषणा की है। इस दौरान आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को विजय बनाने एवं लोगों को एकजुट होने का भी आह्वान किया गया।
इस अवसर पर नैनीताल उधमसिंह नगर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी,जिला अध्यक्ष राहुल छिलवाल सहित अनेक कांग्रेसियों ने भुवन पांडे को फूल मालाओं से लाद कर उनका स्वागत किया। वहीं भुवन पांडे के नगर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर अधिकार कांग्रेसियों विशेष कर युवाओं ने खुशी जाहिर कर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

ह इधर काग्रेंस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नितिन पंत ने भी भुवन पाडे को शहर अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

More News Updates