5 अक्टूबर दिन बुधवार पढ़ें अपनी राशिफल

खबर शेयर करें

मेष
आज घर में बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। प्रेम संबंधों में आपको थोड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर काफी सावधान रहेंगे। लोगों से आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा।

वृष
आज जीवनसाथी की अहमियत को समझें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कर्ज और उधार चुक्ता करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। अपने विचारों को लेकर थोड़े स्पष्ट रहें।

मिथुन
आज पेट के विकार परेशान कर सकते हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में गलत बातें फैलायेंगे। आय में कमी होने से आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आज आपकी परिस्थितियां काफी कमजोर रहने वाली हैं। इसीलिए आपको सोच-समझकर ही निर्णय लेने चाहिए ।

कर्क
आज समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी सफलता का भरपूर आनन्द उठायेंगे। मित्र आपकी हर कार्य में सहायता करेंगे।

सिंह
आज राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियां दूर होंगी। पढ़ाई में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस करना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

कन्या
आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा। अटके हुए कार्यों में तेजी आयेगी। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। नए काम की शुरुआत करने का विचार बनायेंगे। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे।

तुला
आज कारोबार में ग्राहकों के रवैये से नाखुश हो सकते हैं। मानसिक तनाव का असर आपके काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए संसाधन जुटाने में कठिनाई होगी। प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक
आज जॉब में आप बड़ा बदलाव कर सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। बौद्धिक कार्यों में आप काफी ध्यान देंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

धनु
आज जो काम आप काफी दिनों से टाल रहे थे वो आपको आज करना पड़ सकता है। आपको विदेशों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। करियर को लेकर नयी दिशा प्राप्त हो सकती हैं। जीवनसाथी से परामर्श लेना लाभकारी होगा।

मकर
आज युवा उद्यमियों को सम्मान मिल सकता है। मित्रों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। घर की सुख-शान्ति बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कला जगत से जुड़े लोगों की उन्नति होगी।

कुंभ
आज परिजनों के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाएं रखें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ेगी। आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा।

मीन
आज नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। पुराने रोगों की बाधा समाप्त होगी। पूजा-पाठ और सत्संग में आप भाग लेंगे। खानपान पर आप काफी धन खर्च करेंगे।

More News Updates