खटीमा बड़ी खबर हाथी के हमले में चार महिलाएं हुई गंभीर रूप से घायल पढ़ें पूरी खबर

खबर शेयर करें

स्लग- हाथी के हमले में चार महिलाएं हुई गंभीर रूप से घायल

स्थान- खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट- अशोक सरकार
मो-

एंकर/विजुअल- खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है। खटीमा के किलपुरा रेंज के नजदीकी गांव अलाविर्दी की चार महिलाओं को जंगल में मवेशियों के लिए चारा काटने के दौरान हाथी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिलाओं ने बमुश्किल भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई । वहीं घायल चारों महिलाओं को वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से उप जिला चिकित्सालय खटीमा में भर्ती कराया गया कराया जहां गंभीर घायल भागा देवी और गोमती देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं दो महिलाओं सुमन और ज्योति का अस्पताल मे इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी हाथियों ने एक महिला पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वहीं वन क्षेत्र में हाथियों व अन्य वन्यजीवों के आवागमन को देखते हुए वन विभाग द्वारा गस्त बढ़ा दिया गया है तथा वनक्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने, अनावश्यक वन क्षेत्र में ना जाने तथा वैकल्पिक ऊर्जा का के साधनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।
वहीं घायल महिला गोमती देवी की सास झुन्ना देवी ने बताया कि जंगल में हाथी ने हमला करके घायल कर दिया बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई। वहीं खटीमा वन विभाग के एसडीओ संतोष पंत ने बताया कि सूचना मिली कि जंगल में हाथी को देखने के बाद महिलाएं घबराकर दौड़ी और चोटिल हो गई। वहीं उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र अधिकारी किलपुरा द्वारा वन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और अनावश्यक जंगल में न जाने हेतु मुनादी कराई जा रही है, साथ ही उन्होंने ऊर्जा के अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की सलाह दी है।

बाइट-1- झुन्ना देवी घायल महिला गोमती देवी की सास

More News Updates