26 मई 2023 : शुक्रवार का दिन क्या लाया है 12 राशियों के लिए, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

खबर शेयर करें

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन में अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक व्यय की अधिकता रहेगी, लेकिन आय में वृद्धि के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। पारिवारिक वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।
वृष राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों में वृद्धि के कारण मानसिक चिंता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। रुपये के लेन-देन से बचें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी रमणीक स्थान पर प्रवास की संभावना है। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखना।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और भागदौड़ में दिन व्यतीत होगा। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन अपेक्षित सफलता न मिलने से मन दुविधा में रहेगा। फिर भी परिजनों के साथ अच्छा माहौल मिलने से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। किसी दूर के व्यक्ति या संस्था से संबंधों में मजबूती आएगी, जो दीर्घकाल में लाभकारी होगी। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका रहेगी।

कर्क राशि:- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ व प्रसन्न रहेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ सुखद मुलाकात हो सकती है। किसी यात्रा पर जाने का आयोजन होगा। आप अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

सिंह :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। परिजनों से किसी बात पर विवाद होने की आशंका है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और कोर्ट कचहरी के काम से बचें। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और ईश्वर की भक्ति मन को शांति प्रदान करेगी।

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने के योग बनेंगे। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी। शादीशुदा जातकों के लिए विवाह की संभावना है। पारिवारिक वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ किसी रमणीय स्थान पर प्रवास की भी संभावना है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन अनावश्यक व्यय की अधिकता के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यवसाय के कारण प्रवास हो सकता है, लेकिन अपेक्षित सफलता न मिलने से मन खिन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। परोपकार की भावना से गरीबों की मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य के साथ संतान की शिक्षा को लेकर भी चिंता रहेगी।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार विस्तार की योजनाएं बनाएंगे, लेकिन अपेक्षित सफलता न मिलने से मन में चिंता रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और भागदौड़ में दिन व्यतीत होगा। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक व मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, नहीं तो कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे मन अशांत रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव बढ़ेगा और ईश्वर की भक्ति मन को शांति प्रदान करेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थान परिवर्तन से आय में वृद्धि के योग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके लिए अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ मनोरंजन और आनंद में दिन व्यतीत होगा। कलाकारों, लेखकों आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। घर-नक्षत्रों का योग आपके पक्ष में रहेगा और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों से संपर्क होगा, जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, मानसिक शांति मिलेगी। शारीरिक स्वास्थ्य व मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी।
मीन राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आपके ही प्रयासों से कार्य सफल होंगे। वाणी की मधुरता से आप दूसरे लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ ही उनसे संबंध भी मजबूत होंगे। फिजूलखर्ची से बचें और गुस्से पर काबू रखें। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत का ख्याल रख